Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bjp Complains To EC: राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में की शिकायत, ‘संविधान खतरे में है’ बयान पर विवाद

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में की शिकायत, ‘संविधान खतरे में है’ बयान पर विवाद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए ‘संविधान खतरे में है’ वाले बयान पर बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताया है। बीजेपी ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की मांग की है और कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में संविधान की प्रति लहराकर दावा किया कि बीजेपी संविधान को खतरे में डाल रही है, जो पूरी तरह से झूठ है और गलत जानकारी फैलाने का प्रयास है।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान राज्यों के बीच असहमति और गलतफहमियां पैदा कर सकता है, जो चुनावी आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, ताकि इस तरह की बयानबाजी पर रोक लगाई जा सके।

बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी पहले भी इसी तरह के विवादित बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर चुके हैं और चेतावनियों के बावजूद उन्होंने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है ताकि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *