Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: गीता कॉलोनी के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 5 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

Delhi: गीता कॉलोनी के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 5 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक मासूम की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक बच्चे के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक बच्चे के पिता गौरव ने बताया कि उनके 5 वर्षीय बेटे को गीता कॉलोनी के एसके अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान बच्चे को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और कुछ देर बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई कि बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई है। अस्पताल की सीमित सुविधाओं का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने परिजनों को बच्चे को किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

बच्चे को तुरंत लक्ष्मी नगर स्थित मक्कड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव का आरोप है कि एसके अस्पताल के डॉक्टरों ने समय रहते सही इलाज नहीं किया और न ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, जिसके चलते उनके बेटे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआत से ही सावधानी बरती जाती और इलाज में देरी न होती, तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

परिवार की शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गीता कॉलोनी क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से सख्त जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से विस्तृत बयान लिए जा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें