Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Fire: दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में दुकान में लगी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में दुकान में लगी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले स्थित गांधी नगर मार्केट की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

फायर ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें गांधी नगर स्थित सरस्वती भंडार नामक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल टीम को संकरी गलियों के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन सूझबूझ और तत्परता के साथ दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई कारण होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

गांधी नगर मार्केट दिल्ली का प्रमुख कपड़ा बाजार है, जहां हजारों व्यापारी और खरीदार रोजाना आते हैं। ऐसे में किसी भी आगजनी की घटना गंभीर चिंता का विषय बन जाती है। स्थानीय व्यापारियों ने दमकल विभाग की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें