Delhi: केजरीवाल बोले- चुनाव से पहले दिल्ली की सड़कें ठीक होंगी: मरम्मत के लिए CM को लेटर लिखा

Delhi: केजरीवाल बोले- चुनाव से पहले दिल्ली की सड़कें ठीक होंगी: मरम्मत के लिए CM को लेटर लिखा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की सड़कों की खराब हालात को लेकर आज सीएम आतिशी और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहलेदिल्ली की सड़कों को ठीक करवाने का वादा किया। वहीं उनके साथ बैठे अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल गया तो मेरे पीछे दिल्ली को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। हाल ही में मैंने आतिशी ने राजधानी की सड़कों का मुआयना किया तो पता चला कि इन लोगों ने रूटीन मेंटेनेंस भी बंद कर दिया है। मैंने आतिशी से अनुरोध किया था कि वे विधायकों और मंत्रियों के साथ सड़कों का निरीक्षण करें और जो भी सड़क खराब है उसे तुरंत ठीक करवाएं। मैंने इस संबंध में उन्हें एक पत्र भी लिखा था। मुझे खुशी है कि इस संबंध में दिल्ली के सभी विधायकों, नेताओं और मंत्रियों ने सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की और मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।

वहीं सीएम आतिशी ने कहा कि हमने PWD की सड़कों का निरीक्षण किया। सभी मंत्रियों की एक बैठक बुलाई गई जिसके बाद एक हफ्ते में दिल्ली की सभी PWD सड़कों का मुआयना किया। 89 सड़कों को पूरी तरह से पुनर्निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। जिनमें से 74 का टेंडर कर दिया गया है। 15 सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।सड़कों की मरम्मत का काम जोरों पर है। खासकर न्यू रोहतक रोड पर, जहां कई जगह गड्ढे हो गए हैं। वहां एक नया नाला बन रहा है, जिसकी वजह से सड़क की हालत खराब हुई है। लेकिन हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द सड़कें ठीक कर दी जाएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img