उत्तर प्रदेश : डिवाइडर पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव, हापुड़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अल्लाबक्शपुर कट के पास डिवाइडर पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज शव की शिनाख्त की।

दरअसल गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मृतक की पहचान जबर सिंह पुत्र छज्जू निवासी ग्राम गंगा चोली थाना हसनपुर जिला अमरोहा उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। शव का पंचनामा भरकर मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img