Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उद्योगपति ने आत्मदाह का किया प्रयास

स्वतंत्रता दिवस समारोह
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उद्योगपति ने आत्मदाह का किया प्रयास

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उद्योगपति ने आत्मदाह का किया प्रयास

अमर देव पासवान, पुरुलिया
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। जिला शासक कार्यालय में ध्वजारोहण के समय ही एक स्थानीय उद्योगपति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब झालदा निवासी उद्योगपति दिनेश अग्रवाल ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान अचानक अधिकारियों के सामने पहुंचे। उसी दौरान उन्होंने अपनी जेब से ब्लेड निकाली और खुद को नुकसान पहुँचाने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें काबू में किया और गंभीर हालत में पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

घायल उद्योगपति ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन को गलत तरीके से हड़प लिया गया है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। आरोप यह भी है कि जिला भूमि विभाग के अधिकारियों ने उनसे रिश्वत की मांग की थी।

उद्योगपति का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी उन्हें न्याय नहीं मिला, इसी कारण उन्होंने यह चरम कदम उठाया।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उद्योगपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें