Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Justin Trudeau Resignation : ट्रंप की धमकी, भारत से पंगा, ‘अपने’ ही हुए बागी… क्यों जस्टिन ट्रूडो को देना पड़ा इस्तीफा?

Justin Trudeau Resignation
Justin Trudeau Resignation : ट्रंप की धमकी, भारत से पंगा, 'अपने' ही हुए बागी... क्यों जस्टिन ट्रूडो को देना पड़ा इस्तीफा?

Justin Trudeau Resignation : जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। भारत से रिश्ते खराब करने, ट्रंप की धमकी और घरेलू राजनीति में विरोध ने उनकी सरकार को मुश्किल में डाल दिया।

Justin Trudeau Resignation : ट्रंप की धमकी, भारत से पंगा, ‘अपने’ ही हुए बागी… क्यों जस्टिन ट्रूडो को देना पड़ा इस्तीफा?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लगभग एक दशक तक कनाडा पर शासन करने वाले ट्रूडो ने इस्तीफे के पीछे मतदाताओं का घटता समर्थन बताया। लेकिन हकीकत में इसके पीछे कई कारण छिपे हैं, जिनमें भारत के साथ बिगड़ते रिश्ते, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और घरेलू राजनीति में उनका कमजोर होता जनाधार शामिल है।

Justin Trudeau Resignation : भारत से पंगा पड़ा ‘महंगा’

जस्टिन ट्रूडो की भारत के साथ बिगड़ती कूटनीतिक संबंधों ने उनकी स्थिति को कमजोर किया।

  • खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत पर आरोप लगाना,
  • भारतीय छात्रों और वीजा नियमों पर सख्ती,
  • और भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में कटौती जैसे फैसलों ने कनाडा में भारतीय मूल के लोगों को नाराज कर दिया।

इन कदमों से न केवल भारत-कनाडा संबंध खराब हुए, बल्कि कनाडा की घरेलू राजनीति में भी ट्रूडो को आलोचना का सामना करना पड़ा।

Justin Trudeau's 'one regret' as he steps down as Canada PM: Here's what he  said | World News - Hindustan Times

Justin Trudeau Resignation : ट्रंप की धमकी और आर्थिक संकट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के रास्ते अमेरिका में बढ़ती ड्रग्स तस्करी और अवैध प्रवासियों को लेकर ट्रूडो को धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर कनाडा ने इस पर रोक नहीं लगाई तो अमेरिका कनाडा पर 25% टैरिफ बढ़ा देगा।

  • यह फैसला कनाडा के लिए गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर सकता था।
  • इसके चलते ट्रूडो की सरकार के खिलाफ अविश्वास और बढ़ गया।

Justin Trudeau Resignation : घरेलू राजनीति में ‘अपने’ हुए बागी

घरेलू राजनीति में भी ट्रूडो की स्थिति कमजोर हो गई।

  • खालिस्तान समर्थक एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने ट्रूडो सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
  • सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रूडो सरकार कॉर्पोरेट लालच में फंस चुकी है।
  • एनडीपी के समर्थन वापस लेने से ट्रूडो की अल्पमत सरकार पूरी तरह अस्थिर हो गई।

Read More: Faridabad: फरीदाबाद में 5वें कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें