करोड़ों की जमीन फर्जी ढंग से बेचने के मामले में 10 और आरोपियों की तलाश

अमर सैनी

नोएडा। फेज-3 पुलिस ने गढ़ी चौखंडी गांव के किसान भाइयों की करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़ा कर बेचने के मामले में 10 और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। न्यायालय में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल हो चुका है। गढ़ी चौखंडी निवासी प्रमोद यादव और विनोद यादव ने इसी वर्ष फरवरी में एफआईआर दर्ज कराई थी कि गांव में उनकी करीब 50 से 60 करोड़ रुपये की जमीन है। जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके 17 बार में बेच दिया गया। पीड़ितों की शिकायत पर 21 फरवरी 2024 में महेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, विशाल चौहान, विकास चौहान, निखिल चौहान, सुरेंद्र कुमार, गीता देवी, श्याम सलोने, युद्धवीर सिंह, रविंद्र कुमार, प्रवीण यादव, अशोक यादव, मनीराम, राजेश कुंदन और राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर जिला बुलंदशहर के गांव बझेड़ा के रोहित वर्मा, फुरकान, अमित, राजेश और राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनमें से फुरकान, अमित, राजेश और राजू के खिलाफ आरोपपत्र भी न्यायालय में दाखिल हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस में नामजद आरोपियों से अलग करीब 10 लोगों के नाम और सामने आए हैं। ये आरोपी गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इन लोगों ने फर्जी बैंक खाते खुलवाए और उसमें धनराशि ट्रांसफर की।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img