राज्यउत्तर प्रदेश

Arsh Kanya Gurukul: नोएडा के आर्ष कन्या गुरुकुल को बंद करने के आदेश, विवादों का सिलसिला जारी

Arsh Kanya Gurukul: नोएडा के आर्ष कन्या गुरुकुल को बंद करने के आदेश, विवादों का सिलसिला जारी

रिपोर्ट: अमर सैनी

Arsh Kanya Gurukul:  गौतम बुद्ध नगर के शिक्षा विभाग ने सोरखा गांव में पिछले 14 सालों से चल रहे आर्ष कन्या गुरुकुल को बंद करने के आदेश दिए हैं। यह गुरुकुल अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर निर्मित किया गया था, जिसके चलते यह मामला विवादों में रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुरानी कमेटी के भंग होने के बाद हाल ही में नई कमेटी द्वारा संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के नेतृत्व में चल रहे इस गुरुकुल का संचालन कन्या शिक्षा समिति कर रही थी। शिक्षा विभाग ने नई कमेटी को नोटिस जारी करते हुए गुरुकुल को बंद करने का आदेश दिया है।

 

Arsh Kanya Gurukul में सैकड़ों छात्राएं शिक्षा ले रही थीं,

Arsh Kanya Gurukul में सैकड़ों छात्राएं शिक्षा ले रही थीं, लेकिन इस संस्था के पास कोई मान्यता नहीं थी। इसके अलावा, गुरुकुल में एक गौशाला का भी संचालन किया जा रहा था। बिना मान्यता के यह संस्था सोरखा गांव में कई सालों से कार्यरत थी और कई बार विवादों का सामना कर चुकी है। अब शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह गुरुकुल अवैध तरीके से बना है, और इसे बंद करने के आदेश दिए गए हैं। नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में स्थित इस संस्थान की गतिविधियों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players