Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Border Villages: सीमावर्ती गांव ही विकसित भारत की पहली नींव, PM मोदी ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण में जुड़ने का आह्वान

Border Villages: सीमावर्ती गांव ही विकसित भारत की पहली नींव, PM मोदी ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण में जुड़ने का आह्वान

नई दिल्ली, 26 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश के सीमावर्ती गांव विकास की मुख्यधारा में मजबूती से शामिल हों। ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026’ के प्रतिभागियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं से सीमावर्ती क्षेत्रों को करीब से समझने, वहां की संस्कृति और जीवनशैली से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले जिन सीमावर्ती गांवों को देश के ‘अंतिम गांव’ के तौर पर देखा जाता था, अब सरकार उन्हें देश के ‘प्रथम गांव’ के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास केवल वहां रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, पर्यटन और सामाजिक एकजुटता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, गैस, इंटरनेट और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इन सुविधाओं के पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आया है और स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार तथा आजीविका के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर वहां के अनुभवों को समझने और देश के दूसरे हिस्सों के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव कम से कम 100 अन्य युवाओं के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग सीमा क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों और वहां मौजूद पर्यटन की संभावनाओं से परिचित हो सकें।

मोदी ने कहा कि ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज’ केवल विकास की एक योजना नहीं है, बल्कि यह युवाओं को देश की जड़ों से जोड़ने वाला व्यापक अभियान है। इसके जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को गति देने के साथ ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने और इन क्षेत्रों को देश के विकास की नई कहानी का हिस्सा बनाने में सहयोग करने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें