नई दिल्ली: सेना दिवस परेड में पहली बार भाग लेंगी एनसीसी की महिला टुकड़ी

नई दिल्ली, 13 जनवरी : आगामी 15 जनवरी को सेना दिवस की परेड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की लड़कियों की मार्चिंग टुकड़ी भाग लेगी और चार विषयगत झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन झांकियों में एनसीसी के मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ पर आधारित एक झांकी भी होगी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु स्थित सैन्य पुलिस कोर (सीएमपी), सेंटर एंड स्कूल की एक महिला अग्निवीर टुकड़ी और ‘मार्चिंग रोबोटिक खच्चरों’ का एक समूह भी पहली बार सेना दिवस की प्रतिष्ठित वार्षिक परेड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। सेना दिवस परेड 15 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे में बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप (बीईजी) और सेंटर में होगी, जो सेना की दक्षिणी कमान के अंतर्गत आता है। सूत्रों ने कहा कि परेड के बाद शाम को ‘गौरव गाथा’ नामक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिसमें प्राचीन काल से लेकर समकालीन युग तक कल्याण के विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की उम्मीद है। इस बार 77वें सेना दिवस समारोह का विषय ‘समर्थ भारत, सक्षम सेना’ है और इसका उद्देश्य सेना की क्षमताओं का प्रदर्शन कर एक मजबूत राष्ट्र में योगदान देना है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि परेड के दौरान प्रदर्शित किए जाने वाले कुछ साजो-सामान में के9 वज्र स्वचालित होवित्जर, बीएमपी-2 सरथ पैदल सेना लड़ाकू वाहन, टी-90 टैंक, स्वाति हथियार लोकेटिंग रडार, सर्वत्र ब्रिजिंग सिस्टम, मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम, एटीओआर एन1200 ऑल-टेरेन वाहन, ड्रोन जैमर सिस्टम और मोबाइल संचार नोड्स शामिल हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img