Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीन

कंपनी में सुरक्षा गार्ड का शव मिला

थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कंपनी में शव मिले से हड़कंप मच गया
कंपनी में सुरक्षा गार्ड का शव मिला

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कंपनी में शव मिले से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बहलोलपुर निवासी 55 वर्षीय सतीश सी-17 सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वह मंगलवार गंभीर हालत में फैक्ट्री के अंदर मिला। उसे इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। घटना स्थल पर शराब की कई खाली बोतलें मिली हैं।

15 दिन पहले से ही ज्वाइन की थी नौकरी
एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया, मृतक गार्ड का नाम सतीश है। जो बहलोलपुर सेक्टर-2 स्थित सी-117 में गार्ड का काम करता था। उसे नौकरी करते हुए 15 दिन ही हुए थे। डायल-112 के जरिए जानकारी मिली कि कंपनी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर थाना फेज-1 पुलिस पहुंची। गार्ड का शव था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *