मेट्रो स्टेशन और चौराहों के पास ऑटो एक लेन में खड़े करने के आदेश

अमर सैनी

नोएडा। जिले में मेट्रो स्टेशन और चौराहों के पास ऑटो और ई-रिक्शा को एक लाइन में खड़ा होना होगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। इसको लेकर रविवार को डीसीपी ट्रैफिक ने निर्देश जारी किए। मौजूदा स्थिति यह है कि ऑटो चालक पूरी सड़क को ब्लॉक करके खड़े हो जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को इस नियम की जानकारी दी। पुलिस ने चालकों से कहा कि आप लोगों को व्यवस्था बनाने में सहयोग करना होगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर चालान से लेकर सीज करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि यह नियम रविवार से लागू कर दिया गया है। जहां भी चालक एक लेन के नियम का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोएडा में सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर है। यहां पर ऑटो चालक मोड़ पर ही खड़े होकर पूरी सड़क को ब्लॉक कर देते हैं। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक जाम में फंस जाते हैं। इसके बाद सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है। सेक्टर-12-22 चौराहे पर भी सुबह-शाम ई-रिक्शा और ऑटो चालक इतने गलत तरीके से खड़े होते हैं कि दूसरे वाहनों को आसानी से निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती। सेक्टर-1 गोल चक्कर पर भी ई-रिक्शा चालकों ने हालात खराब कर दिए हैं

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img