Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से की मुलाकात

भारतीय किसान यूनियन भानु के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर सांसद डा. महेश शर्मा से मुलाकात की।
भारतीय किसान यूनियन भानु के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर सांसद डा. महेश शर्मा से मुलाकात की।

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर सांसद डा. महेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों और गांवों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। सांसद से मुलाकात के दौरान भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की स्थापना के बाद से ही किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों से बहुत कम दामों पर जमीन लेकर उसे करोड़ों में बेच दिया गया, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्राधिकरण की रग-रग में भ्रष्टाचार है, उसी तरह से दलाली का काम किया गया है जिससे प्राधिकरण के अधिकारी रातों-रात अमीर हो गए, लेकिन यहां की जमीन के मालिक वही रहे और आज भी हम अपने साथ हुए समझौते के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आबादी के नाम पर लूट है और 10% तो दूर, अतिक्रमण के नाम पर 5% प्लॉट भी नहीं दिए जा रहे हैं। कई किसान आज भी भटक रहे हैं, अगर वही प्लॉट किसी डीलर या अधिकारियों के रिश्तेदार को बेच दिया जाता है तो तुरंत अतिक्रमण हटा दिया जाता है और कुछ को 64% मुआवजा दे दिया जाता है, कुछ आज भी परेशान हैं। गांवों में प्रधानी खत्म होने से गांवों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कई जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, सफाई नहीं होती, गंदा पानी आ रहा है, कई बार तो वह भी नहीं आता, सड़कों की हालत बहुत खराब है, बिजली की समस्या आदि मांगों से सांसद को अवगत कराया।

सांसद बोले- हर समस्या का कराउंगा समाधान
इस पर सांसद ने कहा कि मैं स्वयं किसान परिवार से हूं, आपकी मांगें जायज हैं, जल्द ही हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट मिल जाएगी, किसानों को लाभ मिलेगा, प्लॉट व मुआवजे के लिए भी सीईओ से बात कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। गांवों की समस्याओं के लिए उन्होंने सरकार व अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि आपने क्षेत्र के विकास के लिए जमीन दी है, मेरे क्षेत्र में आने वाले गांवों की पूरी जिम्मेदारी मेरी है, उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा, गांव व सेक्टर में एक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह भाटी, परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सोनू अवाना, महानगर उपाध्यक्ष महेश तंवर, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, हरि अवाना, जोगिंदर चपराना, कमल बैसोया, विजयपाल भाटी, बंटी सोलंकी, बंटी सोलंकी, अंकुर कश्यप आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *