Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : सेक्टर-150 में इंजीनियर की मौत पर नोएडा प्राधिकरण सख्त, ट्रैफिक सेल के जेई की सेवा समाप्त

Delhi Desk : नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में डूबकर इंजीनियर की हुई मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीईओ के आदेश पर सेक्टर-150 क्षेत्र के आसपास यातायात से जुड़े कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही नोएडा ट्रैफिक सेल विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लोटस बिल्डर के आवंटन और निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। लोकेश एम ने साफ शब्दों में कहा कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का दोबारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और श्रमिकों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें