दलित युवक से कुकर्म का प्रयास, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भरने पर आंतें फटी

अमर सैनी

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक मोटर गैराज में काम करने वाले मिस्त्री ने अपने सहकर्मी दलित युवक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने सहकर्मी के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी, जिससे उसकी आंतें फट गई। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस को शुक्रवार सुबह अस्पताल से घटना से सूचना मिली है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक दलित है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के भाई ने बताया कि पीड़ित थाना कासना क्षेत्र स्थित एक मोटर गैराज में काम करता है। गुरुवार रात मोटर गैराज में उसका भाई और सहकर्मी रोहित थे। इस दौरान रोहित ने उसके भाई के कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर रोहित ने उसके भाई के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी, जिससे उसकी आंतें फट गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद आनन-फानन में पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा की स्थिति को देखते हुए पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी रोहित को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस घटना में रोहित के साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कुकर्म का मामला गलत है। दोनों युवक एक-दूसरे से मजाक कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से ज्यादा हवा भर दी, जिससे उसकी आंतें फट गई और वह बेहोश हो गया। फिलहाल पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती है। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img