Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

रजिस्ट्री न होने के विरोध में खरीदार कार रैली निकालेंगे

रजिस्ट्री न होने के विरोध में खरीदार कार रैली निकालेंगे
शहर की 24 से अधिक अलग-अलग सोसाइटियों के लोग रजिस्ट्री न होने के विरोध में सात दिसंबर को कार रैली निकालेंगे। रैली निकालने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

अमर सैनी

नोएडा। शहर की 24 से अधिक अलग-अलग सोसाइटियों के लोग रजिस्ट्री न होने के विरोध में सात दिसंबर को कार रैली निकालेंगे। रैली निकालने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले फ्लैट खरीदार 27 दिसंबर को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर भी प्रदर्शन करेंगे। नोएडा में फ्लैट पाने और रजिस्ट्री के लिए लोग 10-15 साल से इंतजार कर रहे हैं। बिल्डर, प्राधिकरण अधिकारियों और जनप्रतिनधियों के यहां चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। खरीदारों का कहना है कि 90 प्रतिशत से लेकर पूरा पैसा देने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं हो रही है। फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन और कार रैली को सफल बनाने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। फ्लैट खरीदार गिरीश कपूर ने बताया कि उनके जैसे हजारों फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री के लिए वर्षों से धक्के खा रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसी क्रम में 27 नवंबर को नोएडा प्राधिकरण के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में 24 से अधिक सोसाइटियों के घर खरीदार शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही और गलत नीतियों के कारण बिल्डर मौज में हैं और फ्लैट खरीदार धक्के खा रहे हैं।

आठ महीने में 1800 फ्लैट की हुई रजिस्ट्री, 460 करोड़ रुपये हुए जमा

फ्लैट खरीदारों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से लाई गई अमिताभकांत समिति की सिफारिशों को 21 दिसंबर 2023 को लागू कर दिया गया था। इसके बाद जनवरी महीने से प्राधिकरण अधिकारियों ने बिल्डरों के साथ बैठक कर उनसे इस पैकेज पर सहमति देते हुए कुल बकाये में 25 प्रतिशत राशि जमा करने के निर्देश दिए थे। अब तक 57 में से करीब 46 परियोजना के बिल्डर ने ही 460 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसमें कुल बकाये में 25 प्रतिशत या इससे कम राशि देने वाले दोनों तरह के बिल्डर शामिल हैं। इन परियोजनाओं में करीब 2700 फ्लैट की रजिस्ट्री हो जानी चाहिए जिसमें से 1800 फ्लैट की ही रजिस्ट्री हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *