Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

विदित चौधरी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बने, किया जोरदार स्वागत

नोएडा के रहने वाले विदित चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है
नोएडा के रहने वाले विदित चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के रहने वाले विदित चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-10 स्थित आवास पर विदित चौधरी का फूल मालाओं व ढोल नगाढ़ों के स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक किसान परिवार से कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक स्तर से राजनीति शुरू करने वाले व्यक्ति को राष्ट्रीय कमेटी में स्थान मिला है। पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा है कि विदित चौधरी कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश कमेटी तक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और कांग्रेस पार्टी में मजबूती से कार्य करते रहे हैं। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी ने कहा है कि आज युवा कांग्रेस के एक साथी को राष्ट्रीय कमेटी में स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि हम सभी विदित चौधरी को बधाई देते हैं और शीर्ष नेतृत्व सहित सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, नवनियुक्त धीरज गुज्जर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता दयाशंकर पांडे, प्रेम शाह, जगपाल चौहान, राज सिंह गुज्जर, परवेज खान, राजेंद्र सिंह, आसिफ खान, वीर सिंह, सूरज धाम, नासिर, राहुल, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, नेता विक्रम चौधरी, विनोद शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *