Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी के कातिलों को एकनाथ शिंदे की चेतावनी, छोड़ेंगे नहीं, सबको फांसी पर चढ़ाएंगे

Baba Siddique Murder Case
Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी के कातिलों को एकनाथ शिंदे की चेतावनी, छोड़ेंगे नहीं, सबको फांसी पर चढ़ाएंगे

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी के कातिलों को एकनाथ शिंदे की चेतावनी, छोड़ेंगे नहीं, सबको फांसी पर चढ़ाएंगे

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की गुत्थी अब तक अनसुलझी है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के दो दिन बीत गए, मगर अब भी कोई तीसरा शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले मेन शूटर शिवकुमार गौतम अब भी फरार है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ-साफ चेता दिया है कि बाबा सिद्दीकी के कातिलों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. सभी को फांसी पर लटकाया जाएगा. बाबा सिद्दीकी की हत्या शनिवार को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर की गई थी.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर हर तरफ से एक्शन की मांग हो रही है. बाबा सिद्दीकी के आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग हो रही है. इन सबके बीच आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार में आरोपी जब पुलिस पर गोली चलाता है तो कहते हैं पुलिस ने क्यों गोली चलाई. ये डबल ढोलकी वाले लोग हैं. बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले एक को भी नहीं छोड़ेंगे, सभी को फांसी लगाएंगे. अभी जो कानून हाथ में लेगा, उसको बक्शा नहीं जायेगा.

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. संजय राउत ने शिंदे सरकार को चुनौती दी और कहा कि हिम्मत है तो बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वालों का एनकाउंटर कर दीजिए. वहीं, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. बता दें कि बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *