मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की करी कामना

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 14 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली भी मौजूद रहे।

 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मां के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव से पहले भी कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे और आज एक बार फिर माँ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने माता से कामना की है कि सभी प्रदेशवासी स्वस्थ रहें और हरियाणा प्रदेश के विकास की इस गाथा में मजबूती से अपना योगदान देते रहें। उन्होंने कहा कि हमें जो बहुमत मिला है, उसके लिए मैं प्रदेशवासियों का धन्यवाद करता हूं

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img