उत्तर प्रदेश, नोएडा: राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के बल पर राहगीरों से मोबाइल छीनने व चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 28 मोबाइल, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से तीनों आरोपियों को एक आंबेडकर पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कस्बा कासना निवासी दो सगे भाई इरशाद (21) व दिलशाद (19) के अलावा विनीत (20) के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मोबाइल फोन को सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। जब्त की गई बाइक की जांच में पता चला कि वह 2022 में चोरी की गई थी। इरशाद और विनीत के पास से तमंचा और चाकू मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में राहगीरों से चाकू दिखाकर मोबाइल लूटते थे। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल दिल्ली भेजने की फिराक में थे। जिससे उन्हें सस्ते दामों में बेच सकें। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इरशाद पर चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। दिलशाद पर भी इसी तरह के मुकदमे चल रहे हैं। विनीत पर तीन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। मोबाइलों की शिनाख्त के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय किया जा रहा है। जिससे उनके वास्तविक मालिकों को फोन वापस दिलाए जा सकें। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img