Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Deepika Nagar Case: ग्रेटर नोएडा में विवाहिता मौत मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का खुलासा

Greater Noida Dowry Death

Deepika Nagar Case: ग्रेटर नोएडा में विवाहिता मौत मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का खुलासा

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के जलपुरा क्षेत्र में तीसरी मंजिल से गिरकर हुई विवाहिता दीपिका नागर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कई बाहरी और आंतरिक चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे किसी गंभीर हिंसक घटना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपिका के दाहिने चेहरे पर करीब 12 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा कंट्यूजन पाया गया। इसके अलावा बाएं हाथ की कोहनी और फोरआर्म पर भी चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं। रिपोर्ट में बाएं कान से खून निकलने का भी उल्लेख किया गया है, जिससे चोटों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट में सबसे गंभीर चोट दाहिनी जांघ पर बताई गई है, जहां करीब 38 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा नीला दबाव चिन्ह पाया गया। वहीं बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव मिला है। कमर और पेट के निचले हिस्से में भी कई घाव और चोटों के निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर बड़े आकार का गोलाकार कंट्यूजन मिलने का भी जिक्र किया है। शरीर के अन्य हिस्सों और दोनों हाथों पर भी चोट और दबाव के निशान पाए गए हैं।

आंतरिक जांच में भी कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार मृतका के मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर रक्त का थक्का पाया गया। इसके अलावा तिल्ली फटी हुई मिली और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हृदय के चैम्बर खाली पाए गए और बाईं किडनी का रंग पीला दिखाई दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान विषैले पदार्थ की आशंका को देखते हुए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस मृतका के पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मृतका के परिजनों ने दीपिका की हत्या का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें