Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

मुठभेड़ में कार सवार दो बदमाशों को लगी गोली

थाना बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है
थाना बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने 7 अक्तूबर को रैडियेन्ट कम्पनी के कैश कलैक्शन एजेंट से लाखों रुपए लूटे थे। आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद कर ली गई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार रात पीपलवाला गोल चक्कर ढकिया बाबा मन्दिर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में कार सवार दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान
रामकिशोर निवासी जनता फ्लैट स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर और सचिन निवासी भराना थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

आरोपियों से बरामदगी
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की कार जो थाना बीटा 2 क्षेत्र से ही चोरी की गई है। एक अवैध पिस्टल, कारतूस और पी-3 गोल चक्कर थाना क्षेत्र बीटा-2 से रैडियेन्ट कम्पनी के कैश कलैक्शन एजेंट से लूटे गए 7,84,600 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *