Uttar Pradesh : हापुड़ में शराब पार्टी के दौरान मांस खाने से इनकार पर मारपीट का आरोप निकला फर्जी, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शराब पार्टी के दौरान मांस खाने से इनकार करने पर युवक से मारपीट का मामला फर्जी निकला है। पहले आरोप था कि नौशाद और उसके पुत्र ने युवक कपिल चौहान की पिटाई कर दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और पूछताछ के बाद पाया कि घटना मांस खाने से इनकार को लेकर नहीं बल्कि शराब पार्टी के दौरान आपसी झगड़े की वजह से हुई थी।

पीड़ित कपिल चौहान के अनुसार वह एक गैस प्लांट में नौकरी करता है। ड्यूटी से लौटते समय उसके दोस्त नौशाद और शाहरुख रास्ते में मिल गए थे। तीनों एक बाग में शराब पार्टी करने लगे। आरोप था कि शराब पीने के बाद नौशाद ने मांस मंगवाया और कपिल से उसे खाने के लिए कहा। कपिल के इनकार करने पर कहासुनी हो गई और बाद में नौशाद के पुत्र के साथ मिलकर मारपीट की गई। कपिल ने यह भी कहा था कि मारपीट के दौरान नौशाद के पुत्र के हाथ में छुरी थी, हालांकि उसके शरीर पर छुरी लगने का कोई निशान नहीं मिला। मारपीट के दौरान वह खेत की बाउंड्री पर लगे कटीले तारों पर गिर गया था जिससे उसके हाथ में चोटें आईं।

पुलिस ने जांच में सामने आए वीडियो और पूछताछ के आधार पर स्पष्ट किया कि पूरा मामला शराब पीने के बाद हुए मामूली झगड़े का है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में से नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img