Green Crackers: वीरेन्द्र सचदेवा बोले – दिल्ली में सनातन प्रेमी सरकार, दिवाली पर पटाखों की छूट जनता के सही वोट का परिणाम

Green Crackers: वीरेन्द्र सचदेवा बोले – दिल्ली में सनातन प्रेमी सरकार, दिवाली पर पटाखों की छूट जनता के सही वोट का परिणाम

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिवाली पर दिल्ली में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में सनातन प्रेमी सरकार है जिसने वस्तुस्थिति सर्वोच्च न्यायालय में रखी और दिवाली पर पटाखे जलाने की छूट दिलवाई है। सचदेवा ने कहा कि भाजपा लगातार यह कहती रही है कि दिवाली की एक रात के पटाखे सर्दी में प्रदूषण बढ़ाने के दोषी नहीं हैं, बल्कि इसके कई अन्य बड़े कारण हैं। इसके बावजूद तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार और उनके मंत्री जानबूझकर पटाखों को प्रदूषण का कारण बताते रहे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सनातनियों को दिवाली पर पटाखे जलाने की यह छूट उनके सही वोट और चुनाव के निर्णय का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार, खासकर स्वयं केजरीवाल और गोपाल राय, हिन्दू विरोधी लेफ्ट राजनीति के प्रतीक हैं और उनकी सरकार जानबूझकर ऐसे आंकड़े पेश करती रही जिससे प्रभावित होकर सर्वोच्च न्यायालय गत कुछ वर्षों से दिवाली पर पटाखे जलाने पर रोक लगाता रहा।

सचदेवा ने कहा कि अब जब दिल्ली में सनातन प्रेमी सरकार है, तो वस्तुस्थिति को सही रूप में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखा गया और परिणामस्वरूप इस वर्ष दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति मिल सकी है। उन्होंने इसे न्याय और परंपरा की जीत बताया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img