हिमाचल प्रदेशराज्य

Ayodhya Nath Sharma Death: अयोध्या नाथ शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्यक्त किया गहरा शोक

Ayodhya Nath Sharma Death: अयोध्या नाथ शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्यक्त किया गहरा शोक

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा के पिता अयोध्या नाथ शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अयोध्या नाथ शर्मा का निधन गुरुवार सुबह उनके पैतृक गांव करलूप, तहसील मढ़, जिला जम्मू में हुआ। वह 93 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अयोध्या नाथ शर्मा का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अश्वनी शर्मा और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद अवसर पर शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button