Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कूड़ा निस्तारण केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं

कूड़ा निस्तारण केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं
प्राधिकरण क्षेत्र के अस्तोली गांव के पास निर्माणाधीन सेनेटरी लैंडफिल साइट (कूड़ा निस्तारण केंद्र) पर बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम शुरू हो गया है।

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण क्षेत्र के अस्तोली गांव के पास निर्माणाधीन सेनेटरी लैंडफिल साइट (कूड़ा निस्तारण केंद्र) पर बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम शुरू हो गया है। यहां लगने वाले प्लांटों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी लाइन का निर्माण किया जाएगा। हरियाली के लिए पौधरोपण का काम पहले ही हो चुका है।परिसर और आसपास बेहतर रोशनी के लिए हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 1 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च करेगा। वहीं, अधिसूचित क्षेत्र के सात गांवों अजायबपुर, क्यामपुर, घरबरा, सिरसा, कसाना, नाटो की मड़िया और बिरौंडी गांव में किसान आबादी के भूखंडों में विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जारी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर एक महीने में काम शुरू कर दिया जाएगा।

दरअसल, प्राधिकरण की ओर से अस्तोली गांव के पास 126.50 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक सेनेटरी लैंडफिल साइट विकसित की जा रही है। इसके विस्तार के लिए 100 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। यहां पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कूड़े का निस्तारण कर उपयोगी चीजें बनाई जाएंगी। इसके लिए रिलायंस और एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियां आगे आई हैं। प्लांट लगाने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। लैंडफिल साइट पर बिजली, पानी और सड़क समेत सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। कार्ययोजना के तहत एक माह में विद्युतीकरण का काम शुरू हो जाएगा। हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट के साथ ही 11 केवी लाइट का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 1 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक विद्युतीकरण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान आबादी लगातार भूखंड को लेकर विरोध कर रही है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने भूखंडों के लिए स्थान चिह्नित कर वहां विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। अस्तौली गांव के पास स्थित सेनेटरी लैंडफिल साइट पर सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा। हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। एक महीने में काम शुरू करा दिया जाएगा। इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें