Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi, Jafrabad murder: दिल्ली के जाफराबाद में शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार, इलाके में दहशत

दिल्ली के जाफराबाद में शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार, इलाके में दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है. जाफराबाद इलाके के चौहान बांगर में 25 साल के युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. उसकी पहचान 25 वर्षीय रिजवान के तौर पर हुई है. वह चौहान बांगर के गली नंबर 5 का रहने वाला था. चश्मदीद मोहम्मद आदिल ने बताया कि रिजवान गली नंबर 5 के रहने वाले थे. घर के पास ही गली नंबर 5 में दो लड़कों ने पहले रिजवान को सलाम किया और उसके बाद उसके सिर पर गोली मारकर फरार हो गए. आदिल ने कहा कि वह लोग रिजवान को शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में पता चला है कि रिजवान अपराधी प्रवृत्ति का था. उसके खिलाफ हत्या समेत तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज है. आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है. वहीं, दिनदहाड़े हुई इस हत्या को लेकर इलाके के लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि इलाके में अपराधिक घटनाएं आम हो गई है. बदमाश हत्या करने से भी नहीं डर रहे हैं. क्षेत्र में हत्या, लूट, स्नैचिंग, चोरी आम हो गई है. दिल्ली पुलिस इस पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है. लोगों का कहना है कि दिल्ली पुलिस को अपराधी घटना पर लगाम लगाने की जरूरत है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *