Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

सेक्टर-55 में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुर पर छेड़छाड़ और पति समेत कुल पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया
सेक्टर-55 में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुर पर छेड़छाड़ और पति समेत कुल पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-55 में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुर पर छेड़छाड़ और पति समेत कुल पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह अप्रैल 2022 हरियाणा गुरुग्राम निवासी युवक से हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसान दहेज दिया था। पीड़िता का आरोप है कि पति, ससुर, सास और ननद शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। ससुर ने मारपीट करने के साथ-साथ कई बार छेड़छाड़ की। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख की मांग करते हुए शारीरिक रूप से कष्ट दिए। पीड़िता रिश्ता बचाने के चलते लंबे समय से सहती रही। पीड़िता से नौकरी की कमाई भी मांगते और दहेज में मिले जेवरात पर पहले से कब्जा किए हुए थे। वहीं, पीड़िता का पति नशा करता है। विरोध करने पर पति अभद्रता करता है। 15 अगस्त 2023 को बेटी का जन्म हुआ। जून 2024 को सास ने बेटी को छीन लिया और वापस पाने के लिए दहेज की मांग पूरी करने के लिए कहा। पीड़िता को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। उनके पिता और भाई को गुरुग्राम से नोएडा ले जाने के लिए बुलाया। पीड़िता ने चार जुलाई 2024 को कमिश्नर से शिकायत कर बेटी को वापस दिलाने की मांग की। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *