Noida Crime: नोएडा पुलिस की कार्रवाई, फर्जी ‘फोनपे’ ऐप से ठगी करने वाला गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस की कार्रवाई, फर्जी ‘फोनपे’ ऐप से ठगी करने वाला गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने दुकानदारों को फर्जी ‘फोनपे’ ऐप के जरिए ठगने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुकानदारों को नकली भुगतान का झांसा देकर सामान लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-93 स्थित शराब की दुकान से रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उसके पास से दो बोतल शराब और फर्जी ऐप वाला मोबाइल बरामद किया। पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी ‘फोनपे’ ऐप का इस्तेमाल कर ठगी कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी आर्यन (18 वर्ष) को धर दबोचा। उसके मोबाइल में फर्जी ‘फोनपे’ ऐप इंस्टॉल मिला, जिसे वह दुकानदारों को नकली भुगतान दिखाने के लिए उपयोग करता था।

जांच में पता चला कि आरोपी आर्यन दुकानों पर जाकर सामान खरीदता और नकली ऐप से भुगतान दिखाकर फरार हो जाता। दुकानदार को लगता कि पेमेंट हो चुका है, जबकि असल में कोई राशि उनके खाते में नहीं पहुंचती थी। आरोपी ने एनसीआर क्षेत्र में लगभग 1-2 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ठगी के पैसे से शराब, सिगरेट और अन्य चीजें खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करता था। आर्यन हाईस्कूल पास है और यह उसका पहला आपराधिक मामला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img