Faridabad OYO Murder Case: फरीदाबाद में OYO होटल में चाकू मारकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad OYO Murder Case: फरीदाबाद में OYO होटल में चाकू मारकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में 10 अप्रैल की रात एक OYO होटल में हुए चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात मथुरा रोड स्थित रेड लायन OYO होटल में हुई थी, जहां आपसी झगड़े के बाद युवक पर जानलेवा हमला किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सचिन, निवासी सूर्य विहार पार्ट-2 फरीदाबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद जांच को अपराध शाखा DLF को सौंप दिया गया।

अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी, निवासी बडोली (पलवल) हाल संतोष नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे मामले में अहम सुराग मिले हैं।

जांच अधिकारी ACP क्राइम-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह पूरा विवाद एक महिला को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा बढ़ गया और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इसी दौरान सचिन पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा कराया गया है और आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img