उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी स्थित एक एल्यूमीनियम फैक्ट्री में दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार एल्यूमीनियम सेक्शन भी बरामद किए गए हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री मालिक विकास ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में एल्यूमीनियम की फैक्ट्री है, जहां बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने घुसकर एल्यूमीनियम सामग्री चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूठी तिराहा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना वेब सिटी गाजियाबाद के ग्राम पूठी निवासी सचिन और थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर खिचरा निवासी सोहेब के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार एल्यूमीनियम सेक्शन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img