Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

आरडब्ल्यूए ने ट्रैफिक को लेकर मौके पर पुलिस के साथ बैठक की

सेक्टर-15 नयाबांस मार्केट के सामने रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए सेक्टर-15 ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर बैठक की।
सेक्टर-15 नयाबांस मार्केट के सामने रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए सेक्टर-15 ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर बैठक की।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-15 नयाबांस मार्केट के सामने रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए सेक्टर-15 ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर बैठक की। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर हुई बैठक काफी सार्थक रही और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने समस्या का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया।

सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने गोल चक्कर की लाइटें बंद कर दी हैं। इससे सेक्टर-6 से सीधे दिल्ली जाने वाले वाहन पहले सेक्टर-15 नयाबांस के सामने से यू-टर्न लेकर गोल चक्कर पर जाते हैं, फिर दिल्ली की ओर जाते हैं। ऐसे में सेक्टर-15 का मुख्य प्रवेश द्वार उसी यू-टर्न के सामने है। इससे यू-टर्न पर जाम की स्थिति ज्यादा रहती है। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम को आधे घंटे तक जाम की स्थिति रहती है। इससे पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा मार्केट के सामने मुख्य मार्ग के कई कट भी बंद कर दिए गए हैं। इस कारण वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्गों से नहीं जा पा रहे हैं। आरडब्ल्यूए के महासचिव धीरज कुमार ने बताया कि बैठक के बाद ट्रैफिक पुलिस वास्तविक समस्या से अवगत हो गई है और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया जाएगा। नयाबांस निवासी चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा नेता चमन अवाना ने बताया कि पिछले कई दिनों से जाम की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वास्तविक समस्या से भी अवगत करा दिया गया है। गोल चक्कर चौराहे की लाइट चालू करने की मांग की है, जिससे सेक्टर-6 की ओर से आने वाले वाहन चालक सीधे दिल्ली की ओर जा सकेंगे। लोगों की तमाम समस्याओं पर एसीपी ट्रैफिक राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि आरडब्ल्यूए ने उन्हें मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम के वास्तविक कारणों से अवगत करा दिया है। जल्द ही जाम की समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *