Uttar Pradesh : हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात, हापुड़ के सिखेड़ा गांव में उमड़ा जनसैलाब

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में उस समय उत्साह का माहौल बन गया जब मेरठ के खरखोदा क्षेत्र से एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। इस अनोखी बारात को देखने के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका मानो मेले में तब्दील हो गया।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दूल्हे केशव त्यागी ने अपने दादा का सपना साकार करते हुए हेलीकॉप्टर से बारात लाने का फैसला किया। दूल्हे ने बताया कि उनके दादा की लंबे समय से इच्छा थी कि परिवार में एक बार बारात हेलीकॉप्टर से निकले और उन्होंने अपनी शादी के मौके पर इस ख्वाहिश को पूरा कर दिखाया।

शुक्रवार को खरखोदा से उड़ा हेलीकॉप्टर सीधे सिखेड़ा गांव में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में पहुंचा, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

शादी की सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं और पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इसके बाद दूल्हा केशव अपनी दुल्हन को भी हेलीकॉप्टर में बैठाकर मेरठ के लिए रवाना हो गया। यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img