Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Murder Case: बल्लभगढ़ सब्जी मंडी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी बीरू गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: बल्लभगढ़ सब्जी मंडी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी बीरू गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श सब्जी मंडी में 22 अप्रैल को मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी बीरू को दबोच लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

घटना के दिन डायल 112 के माध्यम से पुलिस चौकी बल्लभगढ़ को सूचना मिली थी कि मंडी परिसर में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फरीदाबाद भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गंभीर आंतरिक चोटें बताया गया, जिसके बाद थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ-साथ इश्तेहार जारी किए। लगातार प्रयासों के बाद अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मृतका की पहचान फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो (उम्र 44-45 वर्ष) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की। जानकारी के अनुसार, उसने वर्ष 2000 में खुर्जा निवासी मुकेश से कोर्ट मैरिज की थी और पिछले करीब 25 वर्षों से फरीदाबाद में रह रही थी, लेकिन बीते 13-14 सालों से वह परिवार से अलग रह रही थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर 1 मई को आरोपी बीरू (36) को लखानी चौक, मुजेसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से रेवाड़ी का रहने वाला है और सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ अवैध संबंध था और महिला अक्सर उससे पैसों की मांग करती थी। पैसे न देने पर वह उसे पुलिस में फंसाने की धमकी देती थी। 21 अप्रैल की रात दोनों की मुलाकात बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर हुई, जहां उन्होंने साथ में शराब पी। नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाकर महिला के सिर, छाती और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बीरू का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा सके।

 

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें