उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 14 साल की किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म, पड़ोसी दादा ने की घिनौनी करतूत

Hapur News : जनपद हापुड़ में पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में पिता के सामने 14 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। बेटी को मां बनता देखर पिता समेत अन्य परिजन की आंखें फटी रह गईं। थोड़ा होश में आने पर पीड़िता ने आंखों में आंसू और कांपते होंठों से जो बयां किया वह सभी को झकझोर कर रख देने वाला था।

दरअसल, बेटी ने पिता को बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के दादा इस्लाम ने जबरन घर में बंद कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि 14 फरवरी की रात वह अपने घर पर था। उसकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थे। रात्रि करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग एक साथ बैठे थे। तभी बेटी के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। घर की महिलाओं ने बेटी को चारपाई पर लिटाया। वह बेटी के पास था।

परिवार के लोग चिकित्सक को बुलाने के लिए चले गए। इसी बीच बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की किलकारी सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।उधर, बच्ची को जन्म देने के बाद बेटी के चेहरे पर डर, बेबसी और शर्म थी। उसने बताया कि जिस बच्ची को उसने जन्म दिया वह पड़ोसी इस्लाम की है।

आरोपी ने कई बार उसे घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस खौफनाक सच को सुनते ही सभी आग बबूला हो गए। वह आरोपी के घर पहुंचा लेकिन, वह नहीं मिला। जिसके बाद वह थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के हाथ में तहरीर थमा दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img