Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एसआईबी ने पकड़ी टैक्स चोरी, 1.17 करोड़ का वसूला जुर्माना

Hapur News : हापुड़ में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने पिलखुवा के मोहल्ला बीच पट्टी स्थित गर्गा इंटरप्राइजेज के यहां करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। फर्म द्वारा बीड़ी, सिगरेट, चायपत्ती आदि की खरीद और बिक्री की जाती है। कार्रवाई के बाद फर्म संचालक ने एक करोड़ 17 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए हैं।

एसजीएसटी आयुक्त के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

गाजियाबाद के एसजीएसटी ग्रेड 1 अपर आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने गर्गा इंटरप्राइजेज फर्म के डाटा का विश्लेषण किया। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि फर्म द्वारा बीड़ी, सिगरेट, चायपत्ती की खरीद फरोख्त की जाती है। वर्ष 2024-25 में फर्म ने जीएसटीआर-1 के सापेक्ष जीएसटीआर- 3बी में 8.10 करोड़ रुपये का कर जमा किया था।

फर्म के आईटीसी लेजर में गड़बड़ी पाई गई

फर्म के आईटीसी लेजर में सेस 2.67 करोड़ रुपये का बैलेंस, 4.17 लाख रुपये एसजीएसटी व 4.18 लाख रुपये एसजीएसटी उपलब्ध पाया गया। जबकि, क्रेडिट लेजर में सेस की मद में आईटीसी, सीजीएसटी और एसजीएसटी की मद में उपलब्ध आईटीसी की तुलना में अधिक पाया। इसके बाद खरीद और बिक्री का अभिलेखों व उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन करने के लिए एसआईबी ने फर्म की रेकी कराई।

व्यापारी ने जमा कराया जुर्माना

इसके बाद राज्य कर अधिकारी सतीश तिवारी और आलोक रॉय ने फर्म का भौतिक सत्यापन किया। व्यापारी द्वारा प्रस्तुत की गई स्टॉक शीट के आधार पर 22.23 लाख रुपये का कुल स्टॉक पाया गया। जांच के बाद डीआरसी-03 के माध्यम से व्यापारी द्वारा 25 हजार रुपये सीजीएसटी, 25 हजार रुपये एसजीएसटी और एक करोड़ 17 लाख रुपये सेस जमा किया गया।

एसआईबी की कार्रवाई जारी रहेगी

एसआईबी संयुक्त अजय प्रताप सिंह का कहना है कि फर्म की जांच चल रही है। विभाग कर चोरी करने और फर्जी तरीके से विभाग को चूना लगाने वाली फर्मों पर निगाह रखे हुए हैं। कर चोरी पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें