Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी

Hapur News : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा जिले के 15 केंद्रों पर शनिवार और रविवार को पीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों दिन कुल चार पालियों में 29376 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश मिलना शुरू होगा और आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।

परीक्षा के समय और पाली

-पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी

-दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी

-सुबह की पाली में अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से प्रवेश मिलेगा

-दोपहर की पाली में एक बजे से छात्रों को प्रवेश मिलेगा

परीक्षा केंद्र और व्यवस्थाएं

परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पंजीकृत छात्र एकेपी इंटर कॉलेज, बदेस्ता एकेडमी, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज और अन्य शामिल हैं। प्रत्येक पाली में 7344 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा से पहले बॉयोमेट्रिक और स्क्रीनिंग कराई जाएगी। डमी परीक्षार्थी और नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थी मोबाइल फोन, टैबलेट, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दोनों दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें