Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Boiler Explosion: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से एक की मौत, दो घायल

Faridabad Boiler Explosion
Faridabad Boiler Explosion: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से एक की मौत, दो घायल

Faridabad Boiler Explosion: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से एक की मौत, दो घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Boiler Explosion:  फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हुआ। सेक्टर 31 स्थित एयर और फ्यूल फिल्टर बनाने वाली ऐलोपिक कंपनी में बॉयलर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के समय कंपनी में 146 कर्मचारी काम कर रहे थे। बॉयलर में अचानक प्रेशर बढ़ने से तेज धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी की टीनशेड गिर गई और वहां आग लग गई। इस हादसे में 40 वर्षीय हसीन खान, जो सरिता विहार, दिल्ली का निवासी था, की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कर्मचारियों में विक्रम और लछि शामिल हैं, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धमाके की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग ने कंपनी के अंदर काफी नुकसान पहुंचाया। सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बॉयलर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के पीछे की वजह की जांच के बाद जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद कंपनी और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कर्मचारी और उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। फरीदाबाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। ऐलोपिक कंपनी के मालिक और प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें