Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

‘देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान के जरिये घर घर तक पहुंचेगा आयुर्वेद

: आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने ‘देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान शुरू करने की घोषणा की।
-इस अभियान के माध्यम से प्राप्त होगा शोध क्षेत्र का सबसे बड़ा रिसर्च सैंपल साइज

नई दिल्ली, 13 सितम्बर: आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने ‘देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान शुरू करने की घोषणा की।

इस अभियान के दौरान एक माह में न सिर्फ एक करोड़ से अधिक नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया जा सकेगा।बल्कि शोध क्षेत्र का सबसे बड़ा रिसर्च सैंपल साइज़ भी प्राप्त होगा जिससे इस भ्रांति को दूर किया जा सकेगा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध कार्य नहीं होते। जाधव ने कहा, मैंने ये देखा है कि बीमारी के आखिरी स्टेज में भी आयुर्वेद ने लोगों का उपचार किया है। इसलिए सामान्य मेडिकल स्टोर की तरह जगह-जगह पर आयुष के स्पेशल मेडिकल स्टोर खोले जाने चाहिए।

आयुष मंत्री ने किया पौधारोपण
केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत शुक्रवार को आयुष भवन, नई दिल्ली में अपनी स्वर्गीय मां सिंधुताई गणपतराव जाधव की स्मृति में ‘आंवला’ का पौधा लगाया। उन्होंने कहा, इस अभियान के माध्यम से लोगों को माताओं के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करने का अवसर मिलता है। यह अभियान माताओं और मातृभूमि के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है। इस अभियान से जुड़कर लोग अपनी मां और धरती मां दोनों के लिए कुछ खास करने में सक्षम महसूस करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *