Delhi Double Murder: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रताप नगर में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या
रिपोर्ट: रवि डालमिया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में बेटी शाम को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान सुधीर उर्फ बंटी (35) और राधे प्रजापति (30) के रूप में हुई, जो इलाके में पार्किंग का काम करते थे और दूर के रिश्ते में भाई थे। घटना के समय दोनों घर के बाहर गली में बैठे थे, तभी कुछ हमलावर आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ इलाके के दबंगों के साथ पहले विवाद हुआ था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी, और हत्या उसी का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।


