Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Faridabad Flood Rescue: हरियाणा पुलिस–HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और पति को बाढ़ से सुरक्षित बचाया

Faridabad Flood Rescue: हरियाणा पुलिस–HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और पति को बाढ़ से सुरक्षित बचाया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के गांव काबुलपुर में चार दिन से बनी बाढ़ की स्थिति उस वक्त राहत में बदल गई, जब हरियाणा आपदा राहत बल (HSDRF) ने गर्भवती महिला निशा और उनके पति नवीन को सुरक्षित बचा लिया। दंपति अपने घर में पानी से घिरे हुए थे और मदद की कोई सीधी राह नहीं थी। मुख्य सिपाही पवन कुमार और उनकी सात सदस्यीय टीम ने जोखिम उठाकर उन्हें सुरक्षित निकाला। दंपति ने HSDRF टीम का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया, वहीं गांव के सरपंच रतन सिंह ने अभियान की प्रशंसा की।

नवीन ने कहा कि वे तीन-चार दिन से बाढ़ में फंसे हुए थे और जलस्तर बढ़ता जा रहा था, जिससे स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। उनकी धर्मपत्नी गर्भवती होने के कारण चिंता और बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि HSDRF टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें नया जीवन दिया, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। काबुलपुर और आसपास का क्षेत्र मानो नदी में तब्दील हो गया था, खेतों की फसलें डूब चुकी थीं और पगडंडियां पूरी तरह लुप्त हो गई थीं। HSDRF टीम मोटरबोट लेकर आगे बढ़ी, रास्ते में कंटीली तारों को काटकर मार्ग बनाया और कीचड़, दलदल और गहरे पानी में संघर्ष करते हुए दंपति तक पहुँच बनाई।

यह केवल बचाव कार्य नहीं था, बल्कि मानवता का एक अद्वितीय उदाहरण था। टीम ने गर्भवती महिला की तकलीफ को अपनी जिम्मेदारी समझा और उसके चेहरे पर मुस्कान लौटने को अपने साहस का पुरस्कार माना। हरियाणा पुलिस और HSDRF ने यह साबित किया कि नागरिकों की सुरक्षा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि भावनात्मक जिम्मेदारी भी है। इस बचाव ने पूरे इलाके को भरोसा दिलाया कि सरकार और पुलिस उनके साथ खड़ी है।

HSDRF की यह सफलता हरियाणा पुलिस के स्लोगन “जनता की सुरक्षा और सेवा सर्वोपरि” को मजबूत करती है। आपात स्थिति में नागरिक तुरंत सहायता के लिए हरियाणा आपदा राहत बल (HSDRF) कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 8800041114 और फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर संपर्क कर सकते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें