उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा में एक हादसा हो गया। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग की मौत हो गई। शनिवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां दिल्ली से हापुड़ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला कृष्ण गंज निवासी लोकेश के बेटे अमित की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अमित जन्म से दिव्यांग था। मृतक के पिता लोकेश ने बताया कि परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। अमित उनका दूसरा बेटा था और दिव्यांगता के कारण वह हमेशा परिवार की देखरेख में रहता था।

हादसे की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक छा गया। पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img