उत्तर प्रदेश, वाराणसी: जागरूक युवा पीढ़ी कर सकती है नशा मुक्त भारत का निर्माण : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश, वाराणसी, 19 जुलाई : काशी वर्षों से आत्मजागरण और सांस्कृतिक चेतना की नगरी रही है। इस धरती से नशा मुक्त भारत के लिए एक सशक्त और जागरूक युवा पीढ़ी के निर्माण का आह्वान किया जाना एक प्रशंसनीय पहल है।

यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत सम्मेलन में प्रेषित संदेश में कहीं। पीएम मोदी के संदेश के मुताबिक नशा एक ऐसा अंधकार है जो व्यक्ति को अपने लक्ष्य से दूर करता हुआ, उसके पतन का कारण बनता है। जब एक युवा इस बुराई की चपेट में आता है तो केवल एक जीवन नहीं, बल्कि उसका परिवार, उनके सपने और संभावनाएं भी प्रभावित होती हैं। नशे जैसी विनाशकारी प्रवृत्तियां परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को कमजोर करती हैं।

उन्होंने कहा, नशा मुक्ति की लड़ाई में युवाओं का आत्मानुशासन मदद कर सकता है। साथ ही जीवन में किसी सकारात्मक उद्देश्य से जुड़ाव और उसके प्रति समर्पण, उनका सबसे बड़ा हथियार बन सकता है। इसके लिए सबसे पहली सीढ़ी आत्म-जागरूकता है। गीता में भी कहा गया है- “उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्।” अर्थात मनुष्य को पतन के रास्ते से बचने के लिए स्वयं अपना उद्धार करना चाहिए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img