Crimeउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी पुलिस की गोली

थाना सिम्भावली पुलिस ने एक सफल कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के ईनामी...

Hapur News : थाना सिम्भावली पुलिस ने एक सफल कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश शहजाद सैफी को गिरफ्तार किया। बता दें चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

सिंभावली सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस, और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। शहजाद सैफी पर जनपद हापुड़ और बुलंदशहर में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हत्या का प्रयास, और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शहजाद सैफी थाना गढ़मुक्तेश्वर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और बदमाश के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players