Cyber Fraud: फ्रेंचाइजी और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 29 लाख रुपये की ठगी, दो केस दर्ज

Cyber Fraud: फ्रेंचाइजी और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 29 लाख रुपये की ठगी, दो केस दर्ज

नोएडा में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने लोगों से कुल 29.24 लाख रुपये ठग लिए। एक मामले में आइसक्रीम कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया गया, जबकि दूसरे में ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर रकम ऐंठी गई। दोनों मामलों में साइबर थाने ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा निवासी सुशीला पोद्दार ने पुलिस को बताया कि उन्हें ई-मेल के जरिए एक व्यक्ति ने खुद को एक नामी आइसक्रीम कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने अल्फा-2 क्षेत्र में फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिलाकर प्रोसेसिंग फीस, मशीनों की खरीद, प्लांट लगाने और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 15.74 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने 15 अप्रैल 2025 तक प्लांट स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन तय समय पर कोई नहीं पहुंचा और बाद में सभी मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी बंद हो गए।

दूसरे मामले में चिपियाना बुजुर्ग निवासी दशरथ को ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया। शुरुआत में थोड़ा निवेश कराने के बाद आरोपियों ने लगातार अधिक रकम लगाने का दबाव बनाया। झांसे में आकर उन्होंने 13.50 लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपी टालमटोल करने लगे और फिर संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ई-मेल आईडी, लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालय की पुष्टि करें। केवल ई-मेल या फोन कॉल के आधार पर बड़ी रकम ट्रांसफर न करें तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग में असामान्य मुनाफे का दावा करने वालों से सतर्क रहें। ठगी का संदेह होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और सभी लेनदेन के रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img