Uttar Pradesh : हापुड़ में पुलिसकर्मियों का वर्दी में शराब पार्टी का फोटो वायरल, जांच के आदेश

Hapur : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मियों का वर्दी पहनकर शराब पार्टी करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मी एक होटल में शराब पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। यह होटल गढ़मुक्तेश्वर स्थित स्याना पुलिस चौकी के पास बताया जा रहा है। शुक्रवार को यहां स्थापित एक होटल के एक कक्ष का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दारोगा सहित अन्य लोग शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी लोग वर्दी पहनकर शराब पार्टी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फोटो उनके पास सोशल मीडिया के माध्यम से आया है। पूरे प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img