Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Illegal Market: सोसाइटी गेट के सामने अवैध मार्केट से बढ़ी परेशानी, कोर्ट पहुंचा मामला

Illegal Market: सोसाइटी गेट के सामने अवैध मार्केट से बढ़ी परेशानी, कोर्ट पहुंचा मामला

नोएडा। गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-2 सोसाइटी के निवासियों ने गेट के सामने लग रही अवैध मार्केट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। लोगों का आरोप है कि अवैध दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ट्रैफिक जाम, सुरक्षा संबंधी समस्याएं और आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

सोसाइटी के एओए के पूर्व अध्यक्ष दीपक भट्ट ने बताया कि बी टावर के पास स्थित फायर एग्जिट गेट के सामने अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। यह गेट एंबुलेंस, दमकल और अन्य बड़े वाहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन दुकानों के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। कई बार वाहनों को सोसाइटी में प्रवेश करने में 15 से 20 मिनट तक का समय लग जाता है।

निवासियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से शाम सात बजे के बाद इस गेट को बंद करना पड़ता है, क्योंकि बाहर के लोग सोसाइटी में प्रवेश कर अव्यवस्था फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई और अवैध दुकानों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मामले में अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। अर्बन सर्विसेज विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही कार्रवाई कर सड़क को अतिक्रमण और जाम से मुक्त कराया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें