Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद

8 नामी स्कूलों को जारी किया कारण बताओं नोटिस, मनमानी पर लगेगी रोक

गौतमबुद्ध नगर जिले के नामी स्कूल शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं
गौतमबुद्ध नगर जिले के नामी स्कूल शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नामी स्कूल शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस संबंध में जिले के आठ निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिले के प्रभारी डायट प्राचार्य/बीएसए राज सिंह यादव ने बताया कि आरटीआई के तहत प्रवेश के लिए दूसरे चरण की लॉटरी निकाली जा चुकी है और इसके तहत निजी स्कूलों में छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया है। लेकिन कुछ निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं और चयनित छात्रों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 8 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। जिसके तहत पहले चरण में 2,530 और दूसरे चरण में 1,561 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को नोटिस दिया गया है उनमें मुख्य रूप से ग्लोबल इंडिया स्कूल, एसडी विद्या स्कूल, खेतान स्कूल, विजडम शांति इंटरनेशनल पीजीएच शामिल हैं। इसके अलावा संत किशोर शरण विद्या मंदिर, आर्यदीप पिलक स्कूल और जीडी गोयनका स्कूल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *