Bihar : “सत्ता के अहंकार में राबड़ी देवी को निशाना बना रही सरकार”- राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव

Patna (मृत्युंजय) : राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार सत्ता के अहंकार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा वापस लेना और उन्हें 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस देना राजनीतिक द्वेष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपमानित कर रही है और ऐसे कदमों से विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राबड़ी देवी ने लगभग 20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले की चाबियां भवन निर्माण विभाग को सौंप दी हैं। विभाग द्वारा सारा सामान सुरक्षित पाए जाने पर उन्हें एनओसी भी दे दी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "कोई मोह ममता नहीं" कहने वाले लोग ही आज इस तरह की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ये भाजपाई नफरती जमात के लोग एक तरफ बखेड़ा खड़ा करते हैं। टोटी चोर, खपड़ा चोर, नल खोलकर ले जाने वाले, पंखा खोलकर ले जाने वाले लोग हैं। हमने पहले ही भवन विभाग से कहा था कि बताएं कि हमें क्या-क्या दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने कुछ दिया ही नहीं। पहले जो मिला होगा उसकी उपयोगिता समाप्त हो गई है, मेरे पास कोई लिस्ट नहीं है।"

तहखाने को लेकर चल रही चर्चा पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि "जिसने कहा था कि तहखाना है, पूर्वजों की शान है, उनको मेरी ओर से कहना है कि पोकलेन लेकर जाएं और तहखाना खुद खोद लें।"

जीतन राम मांझी के आवास को लेकर उन्होंने कहा कि जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने थे तब भी वह 7 नंबर आवास में ही रहते थे और अब भी वहीं रहेंगे।

लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में बदलाव के सवाल पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि "लालू जी की कैटेगरी कब कम हुई और कब बढ़ी, इसकी चिट्ठी दिखाओ।" लालू प्रसाद यादव के चपरासी क्वार्टर में रहने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि "हम तो मातृभूमि पर थे और आज भी हैं।"

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img